साइबर ठग के भेजे लिंक पर क्लिक कर 94 हजार गंवाए

Spread the love

देहरादून। साइबर ठग ने खुद को अनलाइन पेमेंट एप का कर्मचारी बताकर व्यक्ति से 94 हजार रुपये ठग लिए। उसने पहले मोबाइल पर एक लिंक भेजा, जिसे क्लिक करते ही खाते से नकदी कट गई। पुलिस के अनुसार, कांता प्रसाद गैरोला ने तहरीर में बताया कि उसे एक अज्ञात नंबर से मोबाइल पर मैसेज प्राप्त हुआ था। जिसमें अनलाइन पेमेंट एप का खाता बंद होने की चेतावनी दी गई थी। मैसेज में बताया गया कि इसके लिए उन्हें पैन कार्ड की डीटेल अपडेट करनी होंगी। कुछ समय बाद उन्हें एक व्यक्ति ने कल की। उसने बताया कि वो पेमेंट एप का कर्मचारी है। उसने खाता चालू करने के लिए केवाईसी अपडेट करने के निर्देश दिए। गैरोला ने बताया कि जैसे ही उन्होंने लिंक क्लिक किया और पैनकार्ड की डीटेल डाली, खाते से 94,368 रुपये कट गए। इसके बाद उन्होंने संबंधित नंबर पर कल की तो नंबर बंद मिला। रायपुर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें इस प्रकार की साइबर ठगी लगातार बढ़ रही हैं। पढ़े लिखे लोग भी धोखे में आकर नकदी गंवा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *