होली के गीतों पर झूमे, खूब लगाया रंग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कुमाऊनी सामाजिक , सांस्कृतिक मैत्री संगठन की ओर से होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया। लोगों ने एक दूसरे में रंग लगाते हुए होली की बधाईयां दी।
बलभद्रपुर कोटद्वार में होली मिलन का आयोजन किया गया। समारोह में कुमाऊनी कीर्तन मंडली व महिला मंगल दलों ने भी भाग लिया। गढ कुमाऊ महिला मंगल दल ने कुमाऊनी होली गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, डीएफओ दिनकर तिवारी और एएसपी शेखर सुयाल की संयुक्त कुमाऊनी होली जल कैसे भरूं, यमुना गहरी जैसे गीतों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। सबसे अनोखा अनुभव स्थानीय लोगों को तब हुआ जब तीनों अधिकारी होली गीतों में स्थानीय लोगों के साथ नाचने गाने लगे। होली मिलन के रंगमंच का संचालन व अध्यक्षता ‘‘कुमाऊनी सामाजिक, सांस्कृतिक मैत्री संगठन’’ के अध्यक्ष हुकम सिंह नेगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *