श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय प्रवक्ता चंद्रमोहन सिंह रावत एवं पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने एलटी शिक्षकों के प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पदोन्नति न होने से शिक्षक निराश हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तदर्थ पदोन्नति प्रक्रिया गतिमान है। संबंधित शिक्षकों को तदर्थ पदोन्नती दी जाए। कहा चयन वेतनमान पर एक वेतनवृद्धि प्रदान किए जाने विषयक उच्च न्यायालय के द्वारा स्थगन आदेश पारित किए हैं आदेश के क्रम में प्रश्नगत प्रकरण पर वसूली आदेश निरस्त करते हुए समाधान किया जाए। उन्होंने अंतरमंडलीय स्थानांतरण की कार्यवाही किए जाने की मांग भी रखी। (एजेंसी)