एलयूसीसी पीड़ितों ने उठाई घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पिछले कई दिनों से धरने पर डटे द लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट थ्रिप्ट को आपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) पीड़ितों ने सरकार से अपने साथ ठगी की घटना की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। कहा कि यदि जल्द रकम वापस नहीं मिली तो वह आंदोलन को तेज करेंगे।
गुरुवार को पीड़ितों ने तहसील परिसर में धरना दिया। बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई एलयूसीसी में निवेश की थी। उक्त कंपनी को प्रदेश सरकार ने मान्यता दी। लेकिन, वर्तमान में यह कंपनी निवेशकों की रकम लेकर फरार हो गई है। पीड़ितों ने प्रदेश सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की बात कर रहे है, वहीं सांसद अनिल बलूनी सोशल मीडिया में गृह सचिव से वार्ता करने की बात कर रहे है। कहा कि सरकार पंचायत चुनावों को देखते हुए इस प्रकार के भ्रामक बयान जारी कर रही है। कहा कि एलयूसीसी ठगी पीड़ित विगत कई दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में धरना दे रहे हैं। लेकिन, शासन स्तर का कोई भी अधिकारी उनकी पीड़ा जानने के लिए धरना स्थल पर नहीं आया। ऐसे में कैसे पीड़ितों को न्याय मिलेगा यह बड़ा सवाल है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह भंडारी, सुनीता रावत, कल्पना पटवाल, ज्योति नेगी, रश्मि, सोनी नेगी, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *