एलयूसीसी पीड़ितों ने उठाई न्याय की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एलयूसीसी पीड़ितों का धरना तहसील परिसर में मंगलवार को भी जारी रहा। पीड़ितों ने सरकार से जल्द से जल्द उनकी डूबी हुई रकम को वापस दिलवाने की मांग उठाई। कहा कि लगातार आंदोलन के बाद भी उनकी अनदेखी की जा रही है।
मंगलवार को लोगों ने तहसील परिसर में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि कंपनी के संचालकों ने उन्हें धन दोगुना करने का लालच दिया था, जिससे कंपनी में करोड़ों रूपया जमा हो गया, लेकिन ऐन वक्त पर कंपनी के संचालक अपने कार्यालयों में ताला लगाकर फरार हो गए, जिसके कारण निवेशकों का पैसा डूब गया है। कहा कि कंपनी के फरार संचालकों को तत्काल गिरफ्तार कर निवेशकों की डूबी रकम वापस की जाए। कहा कि भले ही प्रदेश सरकार करोड़ों के घोटाले की सीबीआई जांच करवाने की बात कर रही है, लेकिन अभी तक फरार संचालकों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जब तक फरार संचालकों पर शिकंजा नहीं कसा जाएगा, तब तक घोटाले की सच्चाई सामने नहीं आ पाएगी। इस मौके पर सुरेश सिंह नेगी, उम्मेद सिंह, सुनीता रावत, शिवानी नेगी, रेखा, ज्योति नेगी, हरेंद्र रावत, राजेंद्र नेगी, सुनील सिंह, सुरेंद्र सिंह, बिजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *