चम्पावत में लोनिवि कर्मियों ने काला दिवस मनाया

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत लोनिवि कर्मचारियों ने काला दिवस मनाया। कर्मचारियों ने बांह में काली पट्टी बांध कर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को लोनिवि कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेता सीएम कापड़ी ने बताया कि एक अक्तूबर 2005 को तत्कालीन केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन बंद कर दी थी। बताया कि पेंशन बंद कर दिए जाने से इसके बाद भर्ती होने वाले कर्मचारियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। बताया कि संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने बांह में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में निर्मल पुनेठा, हेम पुनेठा, एसके दीक्षित, अंकुर सिंह, राजीव कुमार, नवीन जोशी, उमेश भट्ट, चंद्र बल्लभ, प्रकाश जोशी और मुकेश जुकरिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *