इसरो: ”गगनयान मिशन के लिए अनुकूल है एलवीएम3”, इसरो प्रमुख बोले- रॉकेट ने किया बहुत अच्छा प्रदर्शन

Spread the love

चेन्नई, एजेंसी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के सबसे भारी रॉकेट एलवीएम3 को ब्रिटेन स्थित संचार कंपनी वनवेब के 36 उपग्रहों के साथ रविवार को प्रक्षेपित किया गया।
इसी के साथ ही वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई, क्योंकि इसी तरह के रॉकेट का इस्तेमाल मनुष्य को अंतरिक्ष में पहुंचाने के महत्वकांक्षी गगनयान मिशन के लिए किया जाएगा।
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने रविवार को बताया कि छश्ट3 रॉकेट में गगनयान मिशन के लिए आवश्यक लॉन्च के समान एस200 मोटर लगी है। इस मोटर को खास तरह से डिजाइन किया गया है, जो गगनयान कॉन्फ़िगरेशन के अनुकूल हैं। हमें खुशी है कि इस रॉकेट ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मिशन कंट्रोल सेंटर में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए इसरो प्रमुख ने यह बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *