ल्वाली झील साहसिक पर्यटन का बनेगी आधार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। उत्तराखंड सिंचाई सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल ने ल्वाली झील के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को झील निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष रुप से ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ल्वाली झील साहसिक पर्यटन का आधार बनेगी। इससे स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
उत्तराखंड सिंचाई सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष अतर सिंह असवाल ने ल्वाली झील के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि नवंबर-दिसंबर तक झील का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। लेकिन अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष रुप से ध्यान देना होगा। 8 करोड़ 24 लाख की लागत से तैयार हो रही झील से क्षेत्र के प्रभावित ग्रामीणों को 78 लाख का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। मुआवजा दिए जाने का कार्य शुरु हो गया है। इस मौके पर जगमोहन सिंह नेगी, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, जेई एमएस रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *