माँ बाला सुन्दरी मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कल्जीखाल के ग्राम फल्दा में मां बाला सुन्दरी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सुबह पहले श्रद्धालुओं ने यहां कलश यात्रा भी निकाली।
ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने फल्दा में डबराल बन्धुओं द्वारा आयोजित मां बाला सुन्दरी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, पूर्व बीडीसी सदस्य नीलम डबराल, संतोष डबराल, जगत सिंह पटवाल ने शॉल ओढ़ाकर प्रमुख का स्वागत किया। कलश यात्रा में महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमें अपनी धरोहरों और सांस्कृतिक विरासतों और धार्मिक स्थलों के प्रति प्रेरणा मिलती है। मां बालकुंवारी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एक अच्छी पहल है। इस मौके पर संजय डबराल ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर संतोष डबराल, आसमा बेगम, कनिष्क उपप्रमुख अर्जुन पटवाल, कल्जीखाल व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय पटवाल, मंगत डबराल, अरविन्द नैथानी, राजेश भण्डारी, सतेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *