15 अप्रैल से शुरू होगा मां बूंगी देवी महोत्सव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखण्ड नैनीडाण्डा व रिखणीखाल की पूर्वी सीमा पर स्थित देवीडाण्डा में 15 अप्रैल से बूंगी देवी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
15 अप्रैल को प्रात: काल में नौ बजे से भव्य कलश यात्रा हल्दूखाल से मन्दिर तक निकाली जाएगी। क्षेत्रीय महिला मंगल दलों द्वारा दैव्यास्तुति भजन कीर्तन मां बूंगी देवी के प्रांगण में होंगे 16 अप्रैल को मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में शिक्षा डॉ. धन सिंह रावत, लैंसडौन विधायक दलीप सिंह रावत होंगे। जबकि, विशिष्ट अतिथि के रूप में नैनीडाण्डा मूल के समाजसेवी पीएन शर्मा, जनता इण्टर कॉलेज नैनीडाण्डा के प्रबन्धक रमन होंगे। साथ ही लोकगायक किशन महिपाल एवं साथियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *