मां चंडिका देवरा यात्रा भंतोली से शुरू

Spread the love

चमोली : राजा सगर की आराध्या और शक्ति स्वरूपा माँ चंडिका की देवरा यात्रा का शुभारंभ विजयादशमी के पुण्य अवसर पर शनिवार को सगर गांव में स्थित मां चंडिका के मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान से हुआ। माता की देवरा यात्रा भंतोली से शुरू हुई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे। देवी देवताओं के पश्वा भी मां चंडिका की देवरा यात्रा शुभारंभ अनुष्ठान में शामिल हुए। माता चंडिका के देवरा यात्रा शुभारंभ के अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ, रुद्रनाथ-तुंगनाथ यात्रा पर आने और जाने वाले देश के विभिन्न क्षेत्रों से यात्री भी साक्षी बने। यात्रा मार्ग पर स्थित और राजा सगर के नाम से पहचान बनाने वाले सगर गांव की आराध्य देवी चंडिका की देवरा के आरम्भ अनुष्ठान को विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ साथ देवी देवताओं के पश्वा भी अवतरित हुए। चंडिका माता मंदिर सगर और देवरा यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट और सचिव सत्येंद्र सिंह रावत ने बताया इस पुण्य अवसर पर हजारों मंत्रों का उच्चारण किया गया। बताया सकलेश्वर महादेव माता चंडिका मंदिर में विजयादशमी पर देवरा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *