कबड्डी में मां शकुंतला हाउस रहा अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप की ओर से विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में मां शकुंतला व बालिका वर्ग में महर्षि कण्व हाउस अव्वल रहा।
दुर्गापुरी व देवी रोड स्थित विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, प्रशासनिक अधिकारी विपिन जदली, प्रधानाचार्य सुनीता नैथानी ने किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान दुर्गापुरी स्थित विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालक वर्ग में मां शकुंतला हाउस व बालिका वर्ग में महर्षि कण्व हाउस प्रथम रहे। प्री प्राइमरी वर्ग के कक्षा प्ले की पिकअप द बाल रेस में सोमिक प्रथम, अद्विक द्वितीय व अनिकेत तृतीय रहे। कक्षा नर्सरी की बाल पिकअपर एंड थ्रो रेस में आकाशा प्रथम, वेदांश द्वितीय व हर्षिल तृतीय रहे। कक्षा एलकेजी व यूकेजी की बैग पैग पैक रेस में अक्षज प्रथम, मिशिका द्वितीय व अद्विक तृतीय रहे। कक्षा एक व दो की बलून बैलेंसिंग रेस में समर्थ, आदर्श प्रथम, अर्णव, युवान द्वितीय व अनिका, तनवी तृतीय रहे। देवीरोड स्थित स्कूल में आयोजित बाधा दौड़ के बालक वर्ग में प्रतीक प्रथम, अद्विक द्वितीय व शिवांश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में वान्यि प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय व श्रेया तृतीय रहे। कक्षा तीन व चार के 50 मीटर दौड़ में आरव प्रथम, प्रियांश द्वितीय सारांश तृतीय रहे। 25 मीटर बालिका रेस में मनस्वी प्रथम, आरोही द्वितय ग्रिषा तृतीय रहे। 5वीं व 6वीं कक्षा के 50 मीटर दौड़ में आराध्या प्रथम, आस्था द्वितीय व सुहाना तृतीय रहे। 7 व 8वीं कक्षा के बालक वर्ग के 100 मीटर रेस में अभिनव प्रथम, शिवांश द्वितीय व आरव तृतीय रहे। इस मौके पर सोनम पंत कोठारी, अशोक जखमोला, अनिल सैनी, चिराग कुकरेती, नितिश कुमार, पुष्पा केष्टवाल, ममता नेगी, अतुल बडोला, पुष्कर कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *