मांगों का निराकरण नहीं होने पर मनरेगा कर्मचारियों में रोष व्याप्त

Spread the love

अल्मोड़ा। लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर मनरेगा कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। समस्याओं के निराकरण को लेकर कर्मचारियों ने हवालबाग ब्लॉक की प्रमुख बबीता भाकुनी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग पूरी नहीं होने पर 15 मार्च से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से मनरेगा कर्मी विभागीय समायोजन करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी विभागीय समायोजन समेत अन्य मांगों को सरकार की ओर से लगातार अनदेखा किया जा रहा है। कहा कि कोरोना काल में भी कर्मचारियों ने पूरे मनोयोग से अपने काम किए, लेकिन इसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने जल्द विभागीय समायोजन समेत अन्य लंबित मांगों के निराकरण की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर 15 मार्च से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। यहां ब्लॉक अध्यक्ष विकास बिष्ट, पंकज मेहरा, दीप चंद्र तिवारी, विधी पंत, प्रमोद कुमार, विवेक चंद, विमल, तनुजा,भाष्कर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *