मंदिर विकास मिशन के मदन बने अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी:
कल्जीखाल ब्लाक के आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मन्दिर विकास मिशन सांगुडा का त्रिवार्षिक चुनाव किया गया। इस दौरान मंदिर के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया।
रविवार को चुनाव पर्यवेक्षक डा. पुष्कर मोहन नैथानी की देख रेख में हुए चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मदन सिंह अध्यक्ष, महेंद्र राणा उपाध्यक्ष, सोम दत्त नैथानी सचिव पद, राजेंद्र सिंह उपसचिव, आलोक नैथानी कोषाध्यक्ष, आशीष नैथानी उप कोषाध्यक्ष, अनंत नैथानी लेखा परीक्षक चुने गए। सदस्य पद पर हेमन्द कुमार नैथानी एवं वीभा रावत को निर्वाचित किया गया। सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध हुआ। इस मौके पर डा. नेत्र बल्लभ नैथानी, भारत भूषण नैथानी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *