भगवान राम मर्यादित आचरण के आदर्श और श्रीहरि के श्रेष्ठ अवतारी हैं : मदन कौशिक

Spread the love

रामनवमी के अवसर पर रामलीला कमेटी ने निकाली शोभायात्रा
हरिद्वार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि भगवान राम मर्यादित आचरण के आदर्श और श्रीहरि के श्रेष्ठ अवतारी हैं। उनके जन्मोत्सव में जो भक्त सम्मिलित होता है। उसके संपूर्ण परिवार पर श्रीहरि की पा बरसती रहती है। वे आज श्री रामलीला भवन में श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड के तत्वावधान में आयोजित रामनवमी समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। जूना अखाड़े की महंत अन्नपूर्णा पुरी महाराज ने भगवान श्रीराम का अवतरण करवाकर छप्पन भोग तथा 108 किलो हलवे का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद स्वरूप देते हुए सभी के सुखमय जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की । सायंकाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा श्री रामलीला भवन से प्रारंभ होकर मोती बाजार, बड़ा बाजार से हर की पैड़ी, अपर रोड से शिव मूर्ति चौक, श्रवण नाथ नगर होते हुए श्री रामलीला भवन में संपन्न हुई। शोभायात्रा का अनेकों स्थानों पर व्यापारी संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।
श्री रामलीला भवन से शोभायात्रा का शुभारंभ करते हुए श्री रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रष्ट के अध्यक्ष गंगाशरण मदद्गार ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र ही सनातन संस्ति का आधार है और भगवान राम के आदर्श संपूर्ण समाज में समाहित हों। इसीलिए श्रीराम लीला कमेटी रजि़ प्रतिवर्ष रामनवमी के उत्सव को समारोह पूर्वक मनाती है। श्री रामलीला कमेटी (रजि़) के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि धर्म और संस्ति समाज की श्रेष्ठता की प्रतीक होती है। भगवान श्रीराम ने जो आदर्श स्थापित कर समाज को जीवन जीने की जिस कला का संदेश दिया। उसका संपूर्ण समाज को अनुसरण करना चाहिए। महामंत्री महाराज ष्ण सेठ ने संस्था की गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। श्री रामलीला सम्पत्ति कमेटी के मंत्री रविकांत अग्रवाल ने शोभा यात्रा की भव्यता का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के बाल रूप के साथ उनके समस्त प्रेरणादायी कार्य एवं स्वरूपों को झांकियों के माध्यम से दर्शाया जा रहा है। उपाध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि बैंड बाजों की ध्वनि के साथ गंगा तट से हो रहे राम राज्य के उद्घघोष से निश्चित ही संपूर्ण देश लाभान्वित होगा। इस अवसर पर जिला उपभोक्ता फोरम सदस्य अंजना चड्ढा, प्रेस प्रवक्ता विनय सिंघल, कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, मंत्री ड़संदीप कपूर, मुख्य दिग्दर्शक भगवत शर्मा श्मुन्ना, श्रीष्ण खन्ना एडवोकेट, पार्षद कन्हैया खेवडिया, रमन शर्मा, महेश गौड़, डा़रमेश खन्ना, विशाल गोस्वामी, सुनील वधावन, सुरेन्द्र अरोडा, राकेश गोयल, दर्पण चड्ढा, साहिल मोदी, मनोज वेदी, राहुल वशिष्ठ, पवन शर्मा,ाषभ मल्होत्रा, अंकित शर्मा तथा गोपाल छिब्बर सहित संपूर्ण कार्यकारणी का योगदान समारोह की भव्यता में अपूर्णनीय रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *