यमुनोत्री धाम पहुंच मदन कौशिक ने किए मां यमुना के दर्शन

Spread the love

उत्तरकाशी। दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शुक्रवार को यमुनोत्री धाम पहुंच कर मां यमुना के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना की। साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल होने पर देश भर में संगठन जन सभाओं के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान टेड़े हुए है। इसी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक उतरकाशी मुख्यालय में आज हनुमान चौक में जन समुदाय को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष सड़क मार्ग यमुनाघाटी के डामटा से बर्निगाड, नौगांव, बड़कोट, खरादी, जानकीचट्टी होते हुए यमुनोत्री धाम पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किये। जहां पर उन्होंने राज्य की कुशल क्षेम की कामना मां यमुना की। इस दौरान उन्होंने डामटा से लेकर यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। और अन्य प्रदेशों से आये श्रद्घालुओं से उनके हाल जानते हुए चार धाम यात्रा की फीडबैक लिया। ताकि सरकार से चारधाम यात्रा की सुगम व्यवस्था को बेहतरी से किया जा सके। इस अवसर पर यमुनाघाटी के भ्रमण में कौशिक के साथ मंडल अध्यक्ष मुकेश टम्टा, महामन्त्री अमित रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, बचन सिंह, सरदार सिंह, अनिल सिंह, बबी चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *