मदन कुमार शिल्पकार को मिला ज्योतिबा फूले सम्मान

Spread the love

भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय दलित साहित्य अकादमी गढ़वाल मंडल की ओर से एससी/एसटी एम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मदन कुमार शिल्पकार को महात्मा ज्योतिबा फूले सम्मान दिया गया। इस दौरान युवाओं से बेहतर समाज निर्माण में अपना योगदान देने की भी अपील की गई।
अकादमी के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल आर्य की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट के सदस्य वयोवृद्ध बचन सिंह गुसाईं ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले व वीरांगना सावित्री बाई फूले ने महिलाओं व दलितों के लिए शिक्षा के द्वार खोले। उन्होंने सदैव समाजिक हितों के लिए कार्य किया। कहा कि युवाओं को महात्मा ज्योतिबा फूले व वीरोंगना सावित्री बाई फूले के जीवन पर लिखी पुस्तकों का अध्ययन कर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। भारतीय दलित साहित्य अकादमी गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल आर्य ने कहा कि एससी/एसटी एम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मदन कुमार शिल्पकार भी दलित समाज के उत्थान में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्हें बेहतर कार्यों को देखते हुए अकादमी की ओर से उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है। इस मौके पर अकादमी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, बीर सिंह, राजीव कुमार, राकेश कुमार, चंदन टम्टा, मनोज सिंह, आलम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *