मदन कुमार शिल्पकार को मिला जयानंद भारतीय सम्मान

Spread the love

शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से अनुसूचित जाति जनजाति एम्प्लायज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मदन कुमार शिल्पकार को जयानंद भारतीय सम्मान दिया गया। इस दौरान सदस्यों ने जयानंद भारतीय के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का भी संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि छह सितंबर 1932 को पौड़ी में ‘गो मैलकम हैली’ के नारों को लगाने वाले जयानंद भारती ने उस समय अंग्रजी हुकूमत के आगे जो साहस और वीरता का परिचय दिया वह हमेशा भारत के इतिहास में याद रखा जाएगा। उन्होंने डोली पालकी आंदोलन और सामाजिक कुप्रथाओं को तोड़ते हुए सामाजिक समानता और समरसता पर भी कार्य किया। कहा कि हमें ऐसे महान क्रांतिकारी जयानंद भारतीय के जीवन पर लिखी पुस्तकों का अध्ययन कर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद जयानंद भारतीय की बहिन कल्पेश्वरी ने उनके जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई। इस मौके पर अनूप कुमार पाठक, सोहन लाल, भारत भूषण शाह, जगदीश राठी, केसीराम निराला, मनवर सिंह आर्य, सतीश प्रकाश, वासुदेव, हुकुम सिंह टम्टा, सुरेंद्र लाल आर्य, विनीता भारती, सुषमा दास, प्रीति देवी, सत्यप्रकाश, विक्रम चंद्र शाह, जयदेव सिंह, प्रमोद चौधरी, रमेश चंद्र आर्य, बृजेंद्र सिंह आर्य, अजय भारती, प्रभुदयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *