वनों की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वन सुरक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बंदूण व ग्रामीणों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक लोगों को वनों की सुरक्षा के लिए जागरूक करने का भी संकल्प लिया।
वन अग्निशमन व रोकथाम परियोजना के तहत द हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यार्थियों ने बंदूण गांव में जागरूकता रैली निकाली। हाथों में श्लोगन की तख्तियां पकड़े विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को वन सुरक्षा का संदेश दिया। कहा कि गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगती है। ऐसे में हम सभी को एकजुट होकर जंगलों की रक्षा करनी होगी। कहीं भी जंगल में आग लगने पर इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। वन दरोगा संजय कंडारी, प्रमाद वर्मा ने बताया कि जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। ऐसे लोगों की सूचना ग्रामीणों को वन विभाग को देनी चाहिए। इस मौके पर हंस फाउंडेशन के ब्लाक कॉर्डिनेटर संजय बजवाल, संदीप, किरन, शोभा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *