रैली निकालकर सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर किया जागरूक

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में हिमालयी जलीय जैव-विविधता विभाग द्वारा प्लास्टिक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के विषय पर समाज के विभिन्न वर्गों को जागरुक किया गया। विभाग के छात्र-छात्राओं ने सिंगल यूज के विकल्प भी लोगों के बीच रखे और उससे संबंधित पंपलेट भी वितरित किए।
विभाग के अध्यक्ष डॉ. जसपाल सिंह चौहान ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम वर्ष भर आयोजित किए जाएंगे। इसका लक्ष्य प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए प्रयास को पूर्णत: सफल करना है। डॉ. चौहान ने बताया कि प्लास्टिक माइक्रो प्लास्टिक में टूटकर हमारे जलीय पारिस्थितिकी तंत्र जैसे नदी तालाब झरने और उनमें रहने वाले जीवो के भीतर पहुंच जाते हैं। इस मौके पर डा. कौशल, नेहा बडोला, वैशाली भट्ट, दीप्ति सेमवाल, क्षितिज, मोनालिसा, रजनीश, अनामिका, निकिता, दयाकर, नौशाद आदि मौजूद रहे। (एजेन्सी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *