जंगलों की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्यटकों को जंगल घुमाने के लिए लेकर आने वाले गाइडों को जंगल के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जंगल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडौन की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उप प्रभागीय वनाधिकारी अनामिका बुकरवाल ने गाइडों को जंगल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि जंगल सफारी के दौरान कोई भी पर्यटक नियमों का उल्लंघन न करें इसका विशेष ध्यान रखें। जंगल भ्रमण के दौरान संवेदनशीलता होनी आवश्यक है। किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत वन विभाग से संपर्क करें। जंगल में किसी भी तरह की गंदगी न फैलाएं। कूड़े से जंगली जानवरों को नुकसान हो सकता है। इसलिए जंगल की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाएं। कहा कि हमें यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचानी चाहिए। जिससे व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *