रैली निकाल कर मतदान के लिए किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर की एनएस इकाई ने भारत सरकार द्वारा संचालित स्वीप व राज्य विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के द्वारा चुनाव में सक्रिया भागीदारी के लिए शुक्रवार को श्रीनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक प्रो. ओके बेलवाल ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाली सभी गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयंसेवियों से चुनाव में सभी को वोट देने हेतु प्रेरित करने की अपील की। कहा स्वयंसेवियों से सोशल मीडिया पर भी जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरन वर्मा ने वोटर जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी से स्वयंसेवियों को अवगत कराया। रैली में अनामिका, सारिका, पंकज, नंदिता, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एल. कंडारी, डॉ. सौरभ यादव, डॉ. सुधीर एवं डॉ. सुभ्रा काला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *