नशे के प्रति किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारत सिंह राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल की ओर से क्षेत्र में एंटी ड्रग सेल के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान युवाओं से नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य पर ध्यान देने की अपील की गई।
जागरूकता रैली का शुभारंभ एंटी ड्रग सेल प्रभारी डा.अनूप सिंह मेवाड़ के नेतृत्व में किया गया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के साथ ही युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। हम सभी को एकजुट होकर इसके लिए अभियान चलाना होगा। इस मौके पर महाविद्यालय प्रधानाचार्य डा.प्रशांत, डा.भारती, डा.मनोज किशोर नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *