लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

Spread the love

चम्पावत। राज्य सरकार के निर्देश पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। बुधवार को पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में व्यापार मण्डल, होटल एसोशिएसन और जन प्रतिनिधियों संग बैठक की गई। जिसमें लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरुक किया गया। नगर पालिका के ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बैठक का संचालन किया। पालिकाध्यक्ष वर्मा ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक, गीला कचड़ा, पलीथीन का प्रयोग नहीं करने, खुले स्थानों, नालियों में कूड़ा नहीं डालने आदि के लिए प्रेरित किया। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, वार्ड सभासद हसीब अहमद, रईस अहमद, हुमा अंसारी, पूजा टम्टा, तुलसी कुंवर, अमित भट्ट, योगेश पांडेय, सविता बिष्ट, राजेश सिंह, अभिनव कुमार, संजय, रवि कुमार, सुषमा देवी, ष्ण कुमार आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *