राष्ट्रीय धूम्रपान दिवस पर लोगों को किया जागरूक

Spread the love

 

पिथौरागढ़। नगर के सरस्वती देवसिंह विद्यालय में राष्ट्रीय धूम्रपान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को जागरूक करते हुए नशे से दूरी बनाने की अपील की। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा वर्तमान में नशा युवाओं को खोखला कर रहा है। अधिकतर युवा नशे की शुरूआत धूम्रपान जैसी आदतों से ही करते हैं। ट्रेनर विजय शर्मा ने छात्रों से धूम्रपान और नशे जैसी वस्तुओं से दूर रहने को कहा है। बाद में छात्रा-छात्राओं ने स्लोगन के जरिए लोगों से धूम्रपान छोड़कर जूस पीने को कहा है। यहां वरिष्ठ प्रवक्ता पीएस फर्स्वाण, एसएस बोरा, बीएस बिष्ट, अशोक कुमार डबराल, किशन सिंह, वीपी पाठक, भीमनाथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *