मकड्रिल के माध्मय से किया लोगों को जागरूक

Spread the love

बागेश्वर। फायर स्टेशन कपकोट में मकड्रिल आयोजित किया गया। अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। अग्निकाल में सावधानी बरतने का निर्णय लिया गया। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने कहा कि जिले में आगजनी, आपदाओं आदि घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग प्रयासरत है। जवानों को फायर उपकरणों के संचालन और प्रशिक्षण समय-समय पर आयोजित किया जाता है। आग से बचाव की जानकारी आदि के लिए सभी फायर स्टेशनों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। अग्निश्मन अधिकारी शत्रुघन सिंह के नेतृत्व ने अग्निशमन के कर्मचारियों की मकड्रिल आयोजित की। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारी अ‍ैर परिसर पर आए लोगों के बीच डेमो किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *