स्कूली बच्चों को किया साइबर व नशे के प्रति जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पुलिस की ओर से स्कूली बच्चों को साइबर अपराध व नशे के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं से सामाजिक बुराईयों से दूर रहकर बेहतर भविष्य पर ध्यान देने की अपील की गई।
क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यशाला चलाई गई। कलालघाटी स्थित एकेडमी में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध व नशे के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने बेहतर भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। समाज में लगातार बढ़ रहा साइबर अपराध चिंता का विषय है। एक छोटी सी गलती हमारे बैंक खाते को खाली कर सकती हैं। कहा कि साइबर जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए आमजन का जागरूक होना अति आवश्यक है। बच्चों को सोच समझकर इंटरनेट का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को नशे के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। हम सभी को एकजुट होकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। जन-जन को जागरूक करने के लिए बच्चों को आगे आना होगा। कार्यशाला के दौरान बच्चों को गुडटच-बैड टच व कानूनी सहायता सेवाओं के बारे में भी बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *