डेंगू बचाव को लेकर छात्रों को किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : आशा सेवा विकास समिति के तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज श्रीकोटखाल एवं राजकीय इंटर कालेज नौगांवखाल में डेंगू से बचाव हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम प्रभारी विजेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को डेंगू से बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि अपने आसपास साफ-सफाई बनाये रखें। पानी की टंकियों, गमलों एवं घर की छत पर पानी जमा न होने दें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, डेंगू बुखार के लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द होने पर शीघ्र ही डाक्टर से सलाह लें। इस दौरान विद्यालय परिवार ने अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए आशा समिति का आभार जताया। साथ ही इस तरह के कार्यक्रम की सराहनीय कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *