छात्रों को नशीले पदार्थों के प्रति किया जागरूक

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज चौकी में थाना कीर्तिनगर पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों, साइबर धोखाधड़ी के अपराध तथा नशीले पदार्थों के प्रयोग व उनके क्रय विक्रय संबंधी अपराधों को लेकर जागरूक किया गया। थाना कीर्तिनगर की उप निरीक्षक सुषमा रावत तथा अपर उपनिरीक्षक शशिकांत ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर फ्रॉड देश की सबसे बड़ी समस्या बनी हुयी है। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति साइबर फ्रॉड का शिकार किसी न किसी रूप में हो रहा है। उन्होंने छात्रों को साइबर फ्राड से सम्बंधित विभिन्न प्रकरणों के बारे में बताया। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी, महिला संबंधित अपराध होने पर इसकी सूचना पुलिस को देने को कहा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *