छात्राओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थापला में छात्राओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य संतोष नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि किशोर अवस्था एक नाजुक पड़ाव होता है इसमें शारीरिक मानसिक और सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव आता है। इसलिए किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक नकुल कुमार ने किशोर स्वास्थ्य मिशन के अलग-अलग पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ममता मेहरा ने प्रथम सत्र में बच्चों को दैनिक सफाई के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से हाथ धोने के मानक चरणों को समझाया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मानसिक स्वास्थ्य, अवसाद, डिप्रेशन के लक्षण एवं किशोरों को खुद को मजबूत करने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के तीसरे सत्र में ममता मेहरा ने किशोर बालिकाओं का एक अलग से सत्र लिया। जिसमें बालिकाओं को किशोरावस्था में आने वाले शारीरिक परिवर्तन, मासिक धर्म, सफाई, भारतीय परिवेश के हिसाब से सामाजिक समझ को विकसित करने के पहलुओं, समूह का दबाव, सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं एवं कानूनी अधिकार के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *