महापौर को समस्याओं से कवाया अवगत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नागरिक मंच के सदस्यों ने शहर में व्याप्त समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर नगर निगम मेयर हेमलता नेगी के कार्यालय में भेंट की और उनको ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर वाचनालय के लिए स्थान उपलब्ध कराने, शहर में व्याप्त गंदगी को साफ करने, शहर के सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सुधारने, मालवीय उद्यान में खड़े होने वाले ट्रकों को अन्यत्र शिफ्ट करने और अतिक्रमण पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में मंच महासचिव अतुल भट्ट, दिनेश जुयाल, देवव्रत काला और भारत भूषण शर्मा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *