जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता मिशन के तहत युवा कल्याण विभाग की ओर से महिलाओं को डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान लोगों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया।
आईटीडीए कैल्क कंप्यूटर संस्थान में दस दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डा. नंदकिशोर जखमोला ने कहा कि वर्तमान में दुगड्डा, जयहरीखाल, द्वारीखाल, रिखणीखाल, नैनीडांडा, थलीसैंण, एकेश्वर, बीरोंखाल सहित अन्य ब्लाकों में यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लोगों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ना है। इसके तहत साइबर अपराध से बचाव की भी जानकारी दी जा रही है।