रुड़की()। चमन लाल महाविद्यालय में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आईक्यूएसी और सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। मौके पर महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी भी दी गई। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की टीम ने महिला दिवस पर महिलाओं के उत्थान आदि पर अपने विचार पेश किए। सामुदायिक केंद्र से आए कृष्ण नागायन ने किशोर स्वास्थ्य को लेकर पोषण में सुधार, प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दी। किशोर अवस्था के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की। लिंग आधारित एवं शारीरिक हिंसा तथा गैर संचारी रोगों का भी जिक्र किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने सभी महिला शिक्षिकाओं को कार्यक्रम के सफल आयोजन की अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने शिक्षिकाओं के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए गए महिला अधिकारों का जिक्र किया। नारी सशक्तीकरण के विषय पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीपा अग्रवाल एवं डॉ. श्वेता, प्रभारी सांस्कृतिक समिति ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।