माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका ने दर्शकों किया भाव विभोर

Spread the love

नई टिहरी। जिला मुख्यालय के भागीरथी विद्या सरोवर स्कूल बौराड़ी के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। वीर माधो सिंह भंडारी पर आधारित नृत्य नाटिका पर दर्शक भाव विभोर हो उठे। इस दौरान बोर्ड परीक्षा और शिक्षणेत्तर गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। रविवार को बीवीएस स्कूल चौकल्याचक बौराड़ी के वार्षिकोत्सव का नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत और स्कूल के संस्थापक सचिव जेएस बिष्ट ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष रावत ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की तरक्की में वहां के शैक्षणिक संस्थानों की अहम भूमिका होती है। टिहरी में बीवीएस स्कूल बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। कहा कि शहर में शैक्षणिक और खेल के माहौल को बेहतर किया जाएगा। स्कूल की प्रबंधक विनीता बिष्ट, प्रधानाचार्य विमलेश नौटियाल ने प्रगति रिपोर्ट बताई। कहा कि बोर्ड परीक्षा में स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कई छात्रों ने प्रदेश की मेरिट में जगह बनाई। इसके बाद नर्सरी और एलकेजी के छात्र-छात्राओं ने आज संडे है, वैलकम सांग, स्माइल ऑन द फेस लव इन द हार्ट, वी वेलकम टू द स्टेज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। वहीं गढ़वाली, जौनसारी, कुमाऊँनी और डांडिया नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। माधो सिंह नृत्य नाटिका ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस नाटक में मलेथा की गूल में पानी लाने के मार्मिक दृश्य को दर्शाया गया। कार्यक्रम में कबड्डी और कैरम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीआरसी आनंदमणि पैन्यूली, उप प्रधानाचार्य लक्ष्मी डंगवाल, महावीर डंगवाल, प्रेम सिंह बिष्ट, दिनेश तोपवाल, प्रमोद रावत, पुष्पा रावत, विपिन कुकरेती, महावीर कैंतुरा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *