माधो सिंह भंडारी स्मृति मैराथन आज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय जखोली में वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी स्मृति मैराथन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा बतौर मुख्य अतिथि भागीदारी की जाएगी। अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद स्तरीय अधिकारियों को उक्त कार्यक्रम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। बताया कि सोमवार 15 नवंबर को प्रात: 8 बजे वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी स्मृति मैराथन का आयोजन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को उनसे संबंधित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *