मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 144 प्रत्याशियों की पहली सूची, कमलनाथ छिंदवाड़ा से मैदान में

Spread the love

भोपाल, एजेंसी। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस की ओर से आज सुबह मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को छिंदवाड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी की इस पहली सूची में 144 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। अधिकतर मौजूदा विधायकों की सीटों को यथावत रखा गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह को लहार से, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को राऊ, लाखन सिंह यादव को भितरवार, जयवर्धन सिंह को राघौगढ़ और कमलेश्वर पटेल को सिंहावल से प्रत्याशी बनाया गया है। बुधनी विधानसभा सीट से पार्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल हुए टीवी अभिनेता विक्रम मस्ताल को चुनावी मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *