उत्तराखंड

मद्महेश्वर की यात्रा थमी, रास्ते पर सन्नाटा पसरा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग : पंचकेदारों में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की यात्रा बनतोली में पुल ध्वस्त होने के कारण बंद है। यहां शनिवार को पूरे पैदल मार्ग में सन्नाटा पसरा रहा। जबकि मार्ग में कारोबार कर रहे स्थानीय व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। हालांकि जल स्तर कम होने के बाद लोनिवि ऊखीमठ यहां फिलहाल अस्थाई पुल निर्माण की कार्यवाही शुरू करेगा। मद्महेश्वर पैदल मार्ग में गौंडार के पास बनतोली में भारी बारिश के चलते मार्कडेय नदी पर बना पुल नदी के बहाव में बह गया था जिसके बाद मद्महेश्वर की यात्रा ठप हो गई है। इस मार्ग पर बीते दिन से सन्नाटा पसरा है। पैदल मार्ग में बनतोली, नानू, खटारा, मैखम्बा, कोनचट्टी और मद्महेश्वर में रह रहे लोगों के अलावा यहां कोई भी आवाजाही नहीं कर पा रहा है जिससे पैदल मार्ग पर वीरानी छा गई है। हालांकि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण लगातार बनतोली में स्थाई पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। इधर, नदी का जल स्तर कम होने के बाद ही लोनिवि अस्थाई पुल निर्माण की दिशा में कार्यवाही करेगा। लोनिवि ऊखीमठ के ईई मनोज भट्ट ने बताया कि अस्थाई पुल निर्माण की दिशा में जल्द कार्यवाही की जाएगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!