महिला की मौत मामले के मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बीते दिनों ग्राम तूणीसेरा, ग्रामसभा कमंदा, तहसील धुमाकोट में बिजली की तार टूटने से करंट की चपेट में आने से सरोजनी देवी की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच होगी। उक्त दुर्घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश देकर उपजिलाधिकारी धुमाकोट को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच अधिकारी उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उपजिला मजिस्ट्रेट धुमाकोट शालिनी मौर्य ने कहा कि उक्त दुर्घटना के संबंध में जिस किसी व्यक्ति को जो भी अभिलेखीय साक्ष्य/मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह 07 दिन के अंदर किसी भी कार्य दिवस पर प्रात: 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक तहसील कार्यालय धुमाकोट में साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *