मेग्नासाइट फैक्ट्री खोलने को लेकर दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। चंडाक में कई सालों से बंद पड़ी मेग्नासाइट फैक्ट्री को दवा प्रतिनिधियों ने खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कोरोना काल में हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए मेग्नसाइट फैक्ट्री मिल का पत्थर साबित हो सकती है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में दवा प्रतिनिधि के कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पांडे ने कहा सालों से मेग्नासाइट फैक्ट्री बंद है। लोग लंबे समय से फैक्ट्री दुबारा शुरू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। कहा मेग्नसाइट सीमांत की एकमात्र फैक्ट्री है। कोरोना संकट के बीच जब हजारों युवा बेरोजगार हो गए हैं, ऐसे में फैक्ट्री युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा साधन ही सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *