कोटद्वार महाविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। डॉ. पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में बीए, बीकॉम, बीएससी व बीएसई बायोटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु प्रथम वरीयता सूची महाविद्यालय की वेबसाइट व ऑनलाइन पोर्टल ङ्मल्ल’्रल्ली.ॠस्रॠू‘ङ्म३६िं१.ङ्म१ॠ पर जारी कर दी गई है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने बताया कि यह सूची प्रथम सूची अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर जारी की गई है। समस्त चयनित अभ्यर्थी सूची में अपना नाम तथा प्रवेश/फीस जमा करने हेतु आवश्यक निर्देश देखे लें और अपनी लॉगइन आईडी से प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। प्रो. जानकी पंवार ने बताया कि फीस भी उक्त पोर्टल पर ऑनलाइन ही जमा होगी। जिसकी अंतिम तिथि 2 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *