काठगोदाम में चला महाजन संपर्क अभियान

Spread the love

हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को काठगोदाम मंडल में पदयात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत रहे। प्रदेश अध्यक्ष शशांक ने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को पत्रक के माध्यम से जन -जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर जिला महामंत्री रंजन बर्गली, सचिन शाह, नीरज बिष्ट, गौरव जोशी, मनोज रावत, उदित चौधरी, विपिन जोशी, भुवन तिवारी, भावना शाह, पूनम जोशी, मुन्नी देवी, विजयालक्षमी चौहान, रक्षित तिवारी, शैलेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *