महाकुंभ में सेवाएं दे रहीं महिला पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

Spread the love

हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्कर्मा धाम, भागीरथी नगर में महाकुंभ 2021 में अपनी सेवाएं दे रही महिला पुलिस अधिकारी, कांस्टेबल एवं उनके परिवार वालों को सम्मानित किया गया। महामंडलेश्वर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा वीरेंद्रानंद गिरि के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी कुंभ संजय गुंज्याल रहे। महामंडलेश्वर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा वीरेंद्रानंद गिरि ने कहा महिलाएं ही राष्ट्र की उन्नति का कारक हैं। महामंडलेश्वर ने कहा कि महिलाओं के शसक्त होने से देश शक्तिशाली होगा। हमें हर क्षेत्र में महिलाओं को अवसर प्रदान करने होंगे। कुंभ आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि महामंडलेश्वर की सोच अभिनव है। आज महिला पुलिस को सम्मानित करने का कार्यक्रम निश्चित रूप से हम सभी को गौरवांवित करने वाला है। महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि ने अधिकारी, कर्मचारियों को शाल, स्मृति चिन्ह, तुलसी माला देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एएसपी सुरजीत सिंह पंवार व मनोज कटियाल, सीओ दीपक सिंह, सीओ प्रबोध घिल्डियाल, सीओ तपेश सिंह, सीओ अनिल मनराल, सीओ आशीष भारद्वाज, सीओ अनुज, सीओ सुनीता वर्मा, सीओ ओमप्रकाश भट्ट, सीओ दीवान सिंह मेहता, सीओ कमल सिंह, सीओ शान्तनु परासर, सीओ विनोद थापा, इंस्पेक्टर भावना कैंतोला, एसआई बबीता, एसआई पम्मी, एसआई नीलम, एलआईयू से सुनीता काम्बोज, कांस्टेबल गंगा ध्यानी को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *