कनालीछीना में खेल महाकुंभ का शुभारंभ

Spread the love

पिथौरागढ़। कनालीछीना में खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। युवा कल्याण विभाग की तरफ से पलीटैक्निक कलेज के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ ब्लक प्रमुख सुनीता कन्याल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा खेल महाकुंभ के माध्यम से सीमांत की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने व आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कहा इसमें सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में जीआईसी छड़नदेव के प्रेम चंद्र ने पहला स्थान पाकर बाजी मारी। हिमांशु ऐरी दूसरे व पियूष विष्ट तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में लक्ष्मी बसेड़ा ने पहला, चांदनी ने दूसरा व नेहा कठायत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्लक प्रमुख ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीडीओ गंगा सिंह विष्ट, बीओ हेमा पांडे, राजेंद्र द्गिारी सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *