जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड एकेश्वर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गजेरा में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को उपहार व महालक्ष्मी किट वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमंती रावत ने किया। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बालकों की भांति बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करवाना अनिवार्य है। कहा कि एक महिला के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। सुपरवाईजर शारदा रानी ने नंदागौरा योजना व प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के विस्तृत जानकारी दी। रक्षा जोशी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में जानकारी साझा की। इस मौके पर सभी महिलाओं को उपहार व महालक्ष्मी किट वितरित किए गए।