महामंडलेश्वर ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Spread the love

बागेश्वर। भद्रतुंगा में तीन मई से आयोजित होने वाले लघु अर्द्धकुंभ की तैयारियां तेज हो गई है। महामंडलेश्वर व पीएम मोदी के गुलगुरु अभिराम दास गुप्ता व समिति अध्यक्ष बलवंत भौर्याल ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं पर और अधिक पैनी नजर रखने को कहा। यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सभी को कड़ी मेहनत करनी होगी। सरयू उद्गम स्थल को पर्यटकों के लिए पहले से और अधिक बेहतर बनाया जाएगा। इधर अपराह्न दो बजे तहसील ब्लक सभागार में ब्लाक प्रमुख गोविंदन दानू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। महायज्ञ कुर्मांचल लघुकुंभ भद्रतुंगा सरमूल को सफल व भव्य आर्कषक बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। बैठक में महंत देवानंद महाराज, विक्रम सिंह, लक्ष्मण देव, हरीश ऐठानी, मनोहर राम, प्रभा गढ़िया, कवींद्र गड़िया, हरीश शाही, दयाल कुम्लटा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *