महानगर व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया होली मिलन

Spread the love

हरिद्वार । महानगर व्यापार मंडल ने खड़खड़ी में धूमधाम से फूलों की होली का त्योहार मनाया। जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया ने सभी अतिथियों को तिलक लगाकर भाईचारे का सन्देश देते हुए सबसे मिलजुलकर इस त्योहार को मनाने की अपील की। सेठी ने कहा कि हर वर्ष इसी तरह धूमधाम से महानगर व्यापार मंडल होली मिलन मनाता आया है।
मुख्य अतिथि नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सभी के जीवन में खुशियां आये, सभी मिलजुलकर भाईचारे के साथ इस त्योहार को मनाएं यही हमारी कामना है। मुख्य अतिथि सीओ सिटी मनोज ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा अन्नू कक्कड़, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल, विकास तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, संजीव चौधरी, अनिरुद्घ भाटी, प्रवीण शर्मा, संजय त्रिवाल, दीपांशु विद्यार्थी ने सभी व्यपारियों के साथ फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से खड़खडेश्वर अध्यक्ष भूदेव शर्मा, पार्षद राजेश शर्मा, व्यापारी नेता शिवकुमार कश्यप, मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद कन्हैया खेवरिया, पार्षद अनिल वशिष्ठ, पार्षद अनिल मिश्रा, विदित शर्मा, पार्षद विकास कुमार, महामंत्री नाथीराम सैनी, गुलशन नैयर, डक्टर श्यामपुरी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, विपिन शर्मा, अध्यक्ष रणवीर शर्मा, विनोद गिरी, दीपक मेहता, महेश चौधरी, सुनील मनोचा, एसएन तिवारी, पंकज माटा, रवि कश्यप, विमल त्यागी, विशाल भट्ट, मयंक भट्ट, ड प्रेम सत्तेलवाल उपस्तिथ रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *