महापौर ममगाईं ने सीएम को गंगा जली भेंट कर दी फूलदेई की बधाई एवं शुभकामनाएं

Spread the love

ऋषिकेश। उत्तराखंड में लोकपर्व फूलदेई की बयार के बीच नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं ने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच राज्य के नये सीएम तीरथ सिंह रावत को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रविवार की सुबह नगर निगम महापौर अपने पति डॉ० हेतराम ममगाई के साथ सीएम आवास पहुंची। जहां उन्होंने पतित पावनी मां गंगा की पवित्र गंगा जल मुख्यमंत्री को भेंट कर उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड का पारंपरिक फूलदेई त्योहार बच्चों के साथ मनाया। महापौर ममगाई ने बताया कि प्रकृति संरक्षण हमारी संस्कृति में है। यह बड़ी खुशी की बात है कि हमारे बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं से लगाव बना हुआ है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोकर रखने की जरूरत है। प्रकृति के इस त्योहार को संजोए रखने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। फूलदेई का त्योहार सुख-शांति की कामना का प्रतीक है। महापौर ने इस मौके पर राज्य के नए मुखिया के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *