महाराज ने सिद्धेश्वर मंदिर में साफ सफाई के बाद की पूजा अर्चना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम से पहले एक हफ्ते तक देश के मंदिरों में सफाई अभियान छेड़ने का आह्वान किया था। पीएम मोदी के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कर्जन रोड स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में साफ सफाई करने के बाद पूजा अर्चना की।
इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन आलौकिक, अभूतपूर्व और अविस्मरणीय होगा। कहा कि चारधाम के चार शीतकालीन मंदिर केदारनाथ मंदिर, ओमकारेश्वर, उखीमठ, बद्रीनाथ, नरसिंह मंदिर, जोशीमठ, गंगोत्री मंदिर मुखवा और यमुनोत्री मंदिर, खरसाली सहित प्रदेश के सभी मंदिरों में 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन विशेष पूजा अर्चना की जायेगी। श्री महाराज ने समस्त प्रदेश वासियों से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुसार, 22 जनवरी को सभी अपने-अपने घरों में दीप जलाकर इस आयोजन को उत्सव के रूप में मनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *