योग को दिनचर्या में शामिल करने का ले संकल्प : महाराज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने देश एवं प्रदेशवासियों को दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए हम सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लें।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य, योग के लाभ और हजारों तरह के योग के फायदे से लोगों को रूबरू कराना है। दुनिया को योग के प्रति जागरूक करना है। कहा कि योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ने का एक माध्यम है। यह जीवन जीने का एक तरीका है जो हमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। आज इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम सभी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लेना चाहिए और एक स्वस्थ और खुशहाल भारत के निर्माण में सहयोग देना चाहिए। योग एक ऐसी विधा है जो हमारे कर्मों में कुशलता लाता है। हमें आत्मनिर्भर बनाता है। हमारा स्वाभिमान बढ़ाता है। हमें स्वावलंबन की सनातन परंपरा से जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *