अंतिम व्यक्ति को मिल रहा विकास का लाभ : महाराज

Spread the love

लोनिवि मंत्री ने ग्रामीणों को दिलाई विकसित भारत की शपथ
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। क्षेत्रीय विधायक और लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को चौबट्टाखाल विधानसभा के एकेश्वर ब्लाक के इसोटी, ड्यूल्ड एवं चौबट्टाखाल में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया।
इस मौकों पर आयोजित सभाओं को संबोधित करत हुए उन्होंने कहा कि नंदा गौरा और आयुष्मान योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य की भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। राज्य सरकार के पिछले 7 वर्षों में रोजगार, शिक्षा, सड़क, चिकित्सा, पर्यटन समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। क्षेत्र को पर्यटन और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। क्षेत्र को टूरिज्म के मानचित्र पर लाने के लिए कई योजनाएं गतिमान हैं। केंद्र के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में राज्य चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। इस दौरान लोनिवि मंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ में प्रचारित किए जा रहे विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन करने के अलावा मौके पर मौजूद ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। इस दौरान समाज कल्याण, कृषि एवं भूमि संरक्षण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर कृषि विभाग की टीम ने ड्रोन से कीटनाशक के छिड़काव का डॉमेस्ट्रेशन भी दिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, भाजपा एकेश्वर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, मनमोहन घिल्डियाल, देवेंद्र भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *